लार थाना क्षेत्र के रक्सा गांव में पूर्व विधायक एवं सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष स्वर्गीय सुरेश यादव की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने पहुंचे थे संजय सिंह। इस दौरान उन्होंने एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर सरकार पर निशाना साधा।
देवरिया में आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने आरोप लगाया कि एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के जरिए सरकार ने विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं और समर्थकों के नाम मतदाता सूची से कटवाए हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से हटाए गए नामों को दोबारा जोड़ा जाना चाहिए और सीईसी के विरुद्ध कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
संजय सिंह शुक्रवार को लार थाना क्षेत्र के रक्सा गांव में पूर्व विधायक एवं सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष स्वर्गीय सुरेश यादव की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर सरकार पर निशाना साधा।
उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण के नाम पर विपक्ष से जुड़े लोगों के वोट काटे गए हैं। यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जुड़ा गंभीर मुद्दा है। उन्होंने मांग की कि एसआईआर के दौरान जिन मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं, उनकी जांच कराकर पात्र लोगों के नाम फिर से जोड़े जाएं।