फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी

Wed, 22 Feb 2017 10:55 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
रुद्रपुर में मानदेय नहीं मिलने को लेकर सफाई कर्मियों का हड़ताल जारी, नगर पंचायत के जलकल रोड स्थित कैंपस के बाहर जुटे सफाईकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रुद्रपुर। मानदेय नहीं मिलने से नाराज सफाईकर्मियों की हड़ताल जारी रहा। नगर के सफाईकर्मी तीन दिन से मानदेय नहीं से आंदोलित हैं। नगर की सड़क, गलियों से कूड़ा नहीं उठने से चारों तरफ गंदगी फैला है। प्रमुख चौराहों पर पूरे दिन कूड़ों के ढेर से होकर लोग गुजरे। सफाई व्यवस्था को लेकर नगर पंचायत की चुप्पी से लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन


नगर में सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी ठेकेदारी पर चल रही है। आरोप है कि ठेकेदार दो माह से सफाई कर्मियों को मजदूरी नहीं दे रहा है। जिसको लेकर कर्मचारियों ने नगर की सड़कों पर से कूड़ा उठाना बंद कर दिया। नगर के हर गली, चौराहे पर कूड़े लगे हुए हैं। चौराहों पर फैले कचरे से उठ रही बदबू से लोगों को नाक बंद कर गुजरना पड़ रहा है।

जलकल रोड स्थित नगर पंचायत के कैंपस में जुटे सफाईकर्मियों ने नगर पंचायत प्रशासन से मानदेय दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि उनके घरों में अनाज का एक दाना भी नहीं है। मजदूरी दिलाने के लिए नगर पंचायत का कोई जिम्मेदारी कुछ नहीं बोल रहा। मानदेय नहीं मिलने तक सफाईकर्मियों का हड़ताल जारी रहेगा।
विज्ञापन


पूर्व चेयरमैन सुभाष चंद मद्धेशिया ने कहा कि नगर पंचायत को लोगों की समस्याओं से मतलब नहीं है। भ्रष्टाचार के कारण गरीब मजदूरों को मजदूरी नहीं मिल रही। नगर में गंदगी से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। अधिशासी अधिकारी मुकेश चौधरी ने कहा कि नगर में सफाई व्यवस्था चालू कराने का प्रयास किया जा रहा है। सफाई कर्मियों को उनकी मजदूरी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें