फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: खेत में उतरे करंट की चपेट में आने से सफाईकर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। नगर पंचायत क्षेत्र के परसौनी में बृहस्पतिवार सुबह खेत में उतरे करंट की चपेट में आने से सफाईकर्मी की मौत हो गई। उसे बचाने पहुंचे पिता और छोटा भाई भी करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक अंबेडकर नगर परसौनी निवासी मधुसूदन कुशवाहा (40) बृहस्पतिवार सुबह खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान खेत में लगे बिजली के खंभे में करंट उतर गया। इसकी चपेट में आने से मधुसूदन गंभीर रूप से झुलस गए।
पास के खेत में काम कर रहे उनके पिता वर्मा कुशवाहा (65) और छोटे भाई धनंजय (28) उन्हें बचाने पहुंचे। दोनों भी करंट की चपेट में आकर झुलस गए। घटना की जानकारी मिलने पर किसी ने विद्युत उपकेंद्र तरकुलवा को फोन कर बिजली आपूर्ति बंद कराई।
विज्ञापन

इसके बाद तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरकुलवा ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने मधुसूदन को मृत घोषित कर दिया। वहीं झुलसे पिता और भाई का इलाज चल रहा है। हादसे के बाद मधुसूदन की पत्नी पुष्पा देवी और चार बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोगों का कहना है कि हादसे से घर में मातम पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें