भाटपाररानी। बनकटा ब्लॉक की समूह सखियों की बैठक बलिवन खास में हुई। इसमें समूह सखियों से जुड़ी समस्याओं और मांगों पर चर्चा की गई। अध्यक्षता खेत ग्राम मजदूर सभा के जिला संयोजक प्रभुनाथ पासवान ने की।
बैठक में निर्णय लिया गया कि मांगों को लेकर 28 सितंबर 2026 को डीएम कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। समूह सखियों ने अधिक से अधिक संख्या में धरना-प्रदर्शन में भाग लेने का आह्वान किया। बैठक में समूह सखियों ने कहा कि उनका दो वर्षों से बकाया मानदेय तत्काल भुगतान किया जाए।
समूह सखियों को स्थायी राज्य कर्मचारी का दर्जा, न्यूनतम 21,000 रुपये मासिक मानदेय, 50 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा देने तथा उनके शोषण और उत्पीड़न पर रोक लगाने की मांग की गई।
बैठक में भाकपा माले के जिला सचिव श्रीराम कुशवाहा, तुलसी चौहान, इंद्रावती कुशवाहा, नीलम देवी, मनावती गोंड़, नीरज देवी, रिंकू देवी, आरती पटेल, सुभावती देवी, सुनीता, रम्भा देवी, अनिता देवी आदि मौजूद रहीं।