फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे सपाइयों की पुलिस से नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
सेंटर चौकी इंचार्ज की तहरीर पर पूर्व एमएलसी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष समेत 10 नामजद और 40 अज्ञात पर केस दर्ज
विज्ञापन

बिना अनुमति के सुभाष चौक पर प्रदर्शन करने जुटे थे कार्यकर्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। विभिन्न मांगों को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार की दोपहर सुभाष चौक पर प्रदर्शन किया। बिना अनुमति प्रदर्शन की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम से सपा कार्यकर्ताओं की नोंकझोंक भी हुई। सेंटर चौकी इंचार्ज की तहरीर पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष समेत 10 नामजद और 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन, सामाजिक दूरी का पालन न करने का केस दर्ज किया।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष अवनीश यादव और पूर्व एमएलसी जेपी जायसवाल के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता सुभाष चौक पर एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बालिका संरक्षण गृह में बहन-बेटियों के साथ अत्याचार हो रहा है। पेट्रोल-डीजल के मूल्य में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों की इस वर्ष की फीस माफ की जाए। थानों और तहसीलों में सरकार के प्रतिनिधियों के इशारे पर हो रहे उत्पीड़न बंद हों। बिना अनुमति प्रदर्शन की सूचना पर सदर टीजे सिंह मयफोर्स पहुंचे। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं की उनसे नोंकझोंक और धक्का मुक्की हुई। उन्होंने बिना अनुमति प्रदर्शन पर कार्रवाई की बात कही तो सपा नेता अड़ गए और बोले कि किसी कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में सपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को राज्यपाल को संबोधित मांग पत्र सौंप कर प्रदर्शन समाप्त किया। दूसरी तरफ सेंटर चौकी इंचार्ज सरोजनी वर्मा की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष अवनीश यादव, पूर्व एमएलसी जेपी जायसवाल, मोहम्मद इम्तियाज अंसारी, धर्मवीर गुप्त, राजाराम चौहान, रामभवन यादव, शोभा यादव, रामलखन यादव, न्यूटन यादव, दीनानाथ चौधरी और 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन, सामाजिक दूरी का पालन न करने और सेवन सीएलए के तहत केस दर्ज किया। सदर कोतवाल टीजे सिंह ने बताया कि सपा कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन की अनुमति के बगैर प्रदर्शन किया। केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें