फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अधेड़ महिला के सिर पर चाकू मारने वाला समधी भेजा गया जेल

Sat, 28 Oct 2023 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के अमवां पांडेय गांव में अधेड़ महिला के सिर में चाकू से वार करने वाले समधी को पुलिस ने शनिवार को भाटपार रानी थाना क्षेत्र के मदनचक गांव से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायिक अभिरक्षा में उसे जेल भेज दिया गया। शुक्रवार रात को ही पुलिस ने पीड़ित के बेटे की तहरीर पर हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

अमवां पांडेय निवासी मदन यादव की भाटपार रानी थाना क्षेत्र के मदनचक गांव में रिस्तेदारी है। आरोप था कि मदनचक निवासी रिस्ते के समधी गिरीश यादव शुक्रवार को नशे की हालत में मदन यादव के घर पहुंचा और उनकी पत्नी बिगनी देवी (56) से उलझ गया। मामला इतना आगे बढ़ गया कि गिरीश ने बिगनी देवी के सिर पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने पीड़ित के बेटे कृष्णकांत की तहरीर पर पुलिस शुक्रवार देर रात को ही भाटपार रानी क्षेत्र के मदनचक गांव निवासी गिरीश यादव के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी थी। शनिवार सुबह करीब 11 बजे खुखुंदू पुलिस मदनचक गांव से आरोपी गिरीश यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश की। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दर्ज रिपोर्ट के तहत आरोपी को जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें