सैफ अली के मौत के बाद बाबुपटटी गांव में धरना प्रदर्शन करते परिवार के लोग।संवाद
देवरिया। तरकुलवा थानाक्षेत्र के बाबूपट्टी गांव में शुक्रवार की देर शाम किशोर सैफ अली की हत्या के बाद पोस्टमार्टम के बाद शनिवार की रात शव जब गांव पहुंचा तो परिजनों के साथ ग्रामीणों जमकर बवाल काटा। वे शव को दफनाने से इंकार कर सड़क पर बैठ गए।
परिजन व ग्रामीण हत्यारोपी की मां और उसे घर में छिपाने वाली महिला का नाम मुकदमे में शामिल कर उनकी गिरफ्तारी और परिवार को बीस लाख रुपये मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे थे। सीओ सदर श्रीयश त्रिपाठी के काफी समझाने और दो और महिलाओं के नाम केस में दर्ज करने के आश्वासन के बाद परिजन माने और शव को दफनाया गया।