फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 73 शिकायतों में महज छह निस्तारित

Sun, 16 Jun 2024 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

.....
डीएम व एसपी ने सलेमपुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर सुनीं जन समस्याएं
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। डीएम अखंड प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जन समस्याओं की सुनवाई की। इसमें कुल 73 मामले आए। मौके पर छह का समाधान कर दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक फरियादी की समस्याओं का गुणवत्ता व समयबद्धता के साथ निस्तारण किया जाएगा।
डीएम अखंड प्रताप सिंह व एसपी संकल्प शर्मा दिन के 11:08 बजे तहसील सभागार पहुंचे। बारी-बारी से लोगों की फरियाद सुनी। इस दौरान डीएम ने कहा कि यदि किसी अन्य माध्यम से उनके संज्ञान में खलिहान की भूमि पर अतिक्रमण की जानकारी मिलेगी तो लेखपाल का उत्तरदायित्व तय कर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिन प्रकरणों में संयुक्त रूप से निराकरण की आवश्यकता हो, उसमें आपसी समन्वय रखते हुए उन मामलों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन

तहसील सलेमपुर में आयोजित समाधान दिवस में कुल प्राप्त 73 मामलों में सर्वाधिक राजस्व विभाग के 45, पुलिस के 14, विकास के 01 व अन्य विभागों से 13 मामले आए। छह मामलों का मौके पर समाधान किया गया। शेष 67 मामलों को संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश के साथ सौंपा गया। अधिकांश मामले पारिवारिक भूमि विवाद, पैमाइश, चकरोड, अतिक्रमण, विद्युत, राशनकार्ड आदि से संबंधित थे।

इंसेट.

मकान का काम रोकने वाले को डीएम ने थाने भेजा
सलेमपुर। खुखुंदू थाना क्षेत्र के परसियां भगौती गांव के निर्मोही पांडेय संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंच कर बगल में बन रहे मकान को अपनी जमीन बताते हुए डीएम से रोकवाने की अपील की। जब डीएम ने लेखपाल से मामले की जानकारी ली तो पता चला कि वह जमीन जो मकान बनवा रहा है, उसी की है। शिकायतकर्ता जबरन निर्माण कार्य रोकवा रहा है। इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम ने तत्काल खुखुंदू थानाध्यक्ष दीपक कुमार से थाने लेजाकर शांति भंग की कार्रवाई करने के लिए कहा।
विज्ञापन

तीन वर्ष से न्याय के लिए भटक रही बुजुर्ग महिला
सलेमपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी राफिया निशा तीन वर्ष से अपने हिस्से के लिए दौड़ रही है। उसने बताया कि मुझे शुक्रवार की शाम सूचना मिली कि कल तहसील पर डीएम का संपूर्ण समाधान दिवस रहेगा, तो हमें यह विश्वास हुआ कि आज मुझे न्याय मिल जाएगा। चिलचिलाती धूप में ऑटो से मैं तहसील सभागार पहुंची और डीएम से फरियाद की। हमारे पट्टी गलत चौहद्दी दिखाकर जमीन को बैनामा कर दिए हैं। हमारे हिस्से की तीन डिस्मिल जमीन है। उसमें कब्जा नहीं होने दे रहे हैं। वहीं, पुरैनी गांव निवासी फूलचंद ने डीएम को प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया है कि प्रधान ने उनकी भूमि पर चकरोड बनवा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें