फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सड़क हादसे में घायल सैलून संचालक की मौत, साथी गंभीर

Wed, 17 Jan 2024 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
लार के हरखौली में बुआ के घर लेकर गए थे खिचड़ी
विज्ञापन


बरहज। मईल थाना क्षेत्र के पिपरा बांध के पास पुल पर मंगलवार की शाम करीब छह बजे सड़क हादसे में बरहज थाना क्षेत्र के बड़का गांव निवासी और सैलून संचालक अजय शर्मा (45) और उनके साथी बरछौली गांव निवासी बबलू यादव घायल हो गए। जिन्हें 108 नंबर सेवा से सीएचसी बरहज ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने अजय शर्मा को मृत घोषित कर दिया। जबकि बबलू की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बरहज पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
अजय शर्मा, बबलू यादव के साथ लार थाना क्षेत्र के हरखौली गांव में अपनी बुआ के घर खिचड़ी लेकर गए थे। वापस लौटते समय पिपरा बांध पुल के पास सड़क हादसे में घायल हो गए। मौत की जानकारी होने पर घर में रोना-पिटना मच गया। मां चंदा देवी और पत्नी संगीता का रो-रो कर बुरा हाल था। जबकि थाने पर पहुंचे पिता रामनिवास बदहवास थे। इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि अजय शर्मा के शव को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामनिवास शर्मा के तीन संतान विनय, गुड़िया में अजय सबसे बड़े थे। परिजनों के अनुसार वह हरनौठा चौराहे पर सैलून की दुकान चलाकर परिवार की जीविका चलाते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें