लार नगर में प्रदर्शन करते भाजपा नेता।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सलेमपुर। भाजपा नेता दयाशंकर की बेटी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को लार और सलेमपुर में रविवार को प्रदर्शन कर बसपा सुप्रीमो मायावती और नसीमुद्दीन सिद्दीकी का पुतला फूंका। नगर में बसपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी को गिरफ्तार करने की मांग की।
भाजपा नेता कुुंजबिहारी सिंह हाकीम के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने लार में प्रदर्शन किया गया। नगर में भ्रमण कर नेताओं ने बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ नारेबाजी कह। इसके बाद नेताओं ने मायावती और नसीमुद्दीन सिद्दीकी का पुतला नगर के लक्खू मोड़ पर फूंका।
मंडल अध्यक्ष बृजेशधर दुबे ने कहा कि दयाशंकर सिंह भाजपा के समर्पित नेता है। इनकी पत्नी, बेटी और मां के खिलाफ जो आपत्तिजनक शबात बसपा नेता बोले हैं। उसकी जितनी निंदा की जाए कम है। मायावती पर केस दर्ज करने की मांग करते हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी को गिरफ्तार करने की मांग की। इस दौरान विजय लक्ष्मी गौतम, देवेन्द्र सिंह, अंशु सिंह, विष्णुकांत तिवारी, रामेश्वर सिंह, राजीव वर्मा, हियुवा नेता अरूण कुमार सिंह, राणा प्रताप गोड़, विनय तिवारी, विकास यादव, सुनील यादव, प्रशांत सिंह, ओमप्रकाश मोदनवाल आदि लोग मौजूद रहे। इसके अलावा सलेमपुर नगर के सोहनाग मोड़ पर नसीमुद्दीन सिद्दीकी का पुतला भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने फूंका। इस दौरान अभिषेक जायसवाल, पुनीत यादव, आशुतोष तिवारी, श्याम श्रीवास्तव, रोहित, विजय गुप्ता, सुनील मद्धेशिया, शाबिर अली और सत्यवान सिंह आदि मौजूद रहे।