फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: फाइनल मुकाबले में सलेमपुर ने ट्राॅफी पर कब्जा किया

Sat, 15 Nov 2025 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मईल। क्षेत्र के सोनबरसा गांव में हुए रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार की रात सलेमपुर व पिपरा मिश्र के बीच खेला गया। जिसमें सलेमपुर की टीम ने जीत दर्ज कर ट्राॅफी पर कब्जा जमा लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि विरेंद्र चौधरी ने किया।
विज्ञापन

पहले हाफ टाइम तक दोनों टीम के खिलाड़ियों का खेल बहुत ही रोचक रहा। खेल में सलेमपुर 24 अंक तो पिपरा मिश्र 26 अंक बना कर आगे रही। दूसरे हाफ टाइम बाद का मैच काफी रोमांचक रहा। 40 मिनट के खेल में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने 53-53 अंक बनाकर बराबरी पर चली गई, जिसके बाद निर्णायक टीम ने दोनों टीमों को पांच मिनट का अतिरिक्त समय देकर ग्राउंड पर उतारी, जिसमें पिपरा मिश्र ने पांच प्वाइंट तो सलेमपुर छह प्वाइंट बनाई।
इस प्रकार फाइनल मुकाबला सलेमपुर की टीम ने टाई ब्रेक से अपने नाम कर लिया। मुख्य अतिथि विरेंद्र चौधरी ने विजेता टीम के कप्तान दुर्गेश को विजयी ट्राॅफी व साइकिल तो उपविजेता टीम के कप्तान जितेन्द्र को उपविजेता ट्राॅफी व साइकिल देकर व अन्य खिलाड़ियों को मेडल पहना सम्मानित किया। मुकाबले का निर्णायक की भूमिका विकास यादव व मनीष यादव ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें