दूध पियो शराब छोड़ो कार्यक्रम में मौजूद लोग
- फोटो : SALEMPUR
शराब छोड़ने के लिए जदयू ने पिलाया दूध
सलेमपुर। नगर के गांधी चौक पर शनिवार को युवा जनता दल यू के कार्यकर्ताओं ने नशा मुक्ति के लिए अभियान चलाया। शराब छोड़ो दूध पीयो कार्यक्रम में लोगों को दूध पिलाया गया। इसमें कुछ लोगों ने शराब छोड़ने का संकल्प लिया। प्रदेश अध्यक्ष अरविंद पटेल ने कहा कि शराब से लोगों का जीवन नरक बन गया है। परिवार कंगाल होने के साथ ही सामाजिक प्रतिष्ठा पर असर पड़ता है। ऐसे में शराब छोड़िये और दूध पीने की आदत डालिए। प्रदेश महासचिव डॉ. दिलीप मिश्र ने प्रदेश के मुखिया योगी जी उत्तर प्रदेश में पूर्ण शराब बंदी लागू करने की मांग की। मंडल प्रवक्ता इरशाद खान कहा कि शराब बुराइयों की जड़ है। सर्वेश मिश्र ने पूरे भारत में शराब बंदी की मांग की। इस दौरान नरेंद्र मणि, आनंद कुमार सिंह, सुधीर नाथ तिवारी, अमित सिंह, पटेल, रमेश पटेल, जितेंद्र पटेल, हृदयानंद पटेल आदि मौजूद रहे।