फोटो समाचार...
---
- 10 दिन से ट्रांसफार्मर जलने से नाराज थे उपभोक्ता
अमर उजाला ब्यूरो
सलेमपुर। दस दिनों से जला ट्रांसफार्मर न बदने जाने से नाराज उपभोक्ताओं ने मगहरा चौराहे पर बुधवार की शाम एसडीओ का घेराव किया। आश्वासन के बाद उन्हें छोड़ा।
महज एक सप्ताह में ट्रांसफार्मर जलने के बाद बार बार शिकायत के बाद भी ट्रांसफार्मर न बदले जाने पर मगहरा चौराहे पर आए एसडीओ बरहज व जेई कमलेश और दो लाइनमैन को लोगों ने घेर कर नारेबाजी शुरू कर दी। ग्रामीणों का कहना था की 10 दिन से पूरे चौराहे और खखड़ी गाव के लोग इस भीषण गर्मी से उबल रहे हैं। बिजली नहीं आने से कोई कार्य नहीं हो पा रहा है। सपा नेता धर्मेंद यादव ने आरोप लगाया कि 10 दिन से बिजली नहीं आने से काफी परेशानी हो रही है। कई बार शिकायत भी दर्ज कराई गई, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। घेराव करने वालो में मुख्य रूप से कन्हैया यादव, रामअवध यादव, जीवन तिवारी, नथुनी चौहान, गुलाब चौहान, राहुल राजभर, राजेश चौहान, विनोद तिवारी, राणा यादव, पूरन शर्मा, जयराम चौहान, रामायन यादव, सत्यप्रकाश गुप्ता, संतोष यादव, मेहीलाल यादव आदि शामिल रहे। इस संबंध में एसडीओ बीबी सिंह ने बताया कि ग्रामीणों के बार-बार फोन करने पर देखने के लिए चौराहे पर आया था। लोगो ने अपनी बातें बताई। जल्द ही उसका समाधान किया जाएगा।