फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सलेमपुर ने नगरा को 51 रनों से हराया

Thu, 20 Nov 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। बापू इंटर कॉलेज के मैदान में सहोदरा देवी क्रिकेट एकेडमी सलेमपुर की ओर से आयोजित स्व. अश्विन चौरसिया मेमोरियल अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा मैच बुधवार को नगरा और सलेमपुर के बीच खेला गया, जिसमें सलेमपुर की टीम ने नगरा को 51 रनों से हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सलेमपुर ने निर्धारित 30 ओवर में नौ विकेट खोकर 131 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नगरा की पूरी टीम 20वें ओवर में मात्र 80 रन बनाकर आउट हो गई। सलेमपुर ने यह मैच 51 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया।
मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए आदिल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन बापू इंटर कॉलेज सलेमपुर के प्रधानाचार्य संतोष चौरसिया ने किया।इस दौरान कोच शैलेंद्र प्रताप सिंह, मुरारी चरण, ज्ञान चंद, राकेश सिंह, राकेश यादव, आदित्य, मिक्कू सिंह, दुर्गेश सिंह, प्रदीप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें