देवरिया। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह ने प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव विनीत कंबोज की संस्तुति के बाद सूफी सलीम व देवेंद्र नाथ को प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया। यह जानकारी युवा कांग्रेस के इंचार्ज आशीष शर्मा और प्रदेश प्रवक्ता इंचार्ज उजैर नजम ने दी। इन दोनों के नियुक्त होने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामजी गिरि, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोविंद मिश्र, आनंद देव गिरि, जयदीप त्रिपाठी, डॉ. धर्मेंद्र पांडेय, भरत मणि त्रिपाठी, मानवेंद्र तिवारी, विवेक मिश्र, सत्यम पांडेय, हर्षित सिंह, अशोक कुमार, विराट यादव आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है। संवाद