देवरिया। बिहार राज्य में लोकसभा चुनाव और उप चुनाव का मतदान 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 07, 13, 20, 25 मई तथा 01 जून को होना है। बिहार राज्य के जो मतदाता उत्तर प्रदेश राज्य में निजी व सावर्जनिक प्रतिष्ठानों, दुकानों, औद्योगिक उपक्रम या कारोबार, व्यवसाय में हैं, ऐसे हर कामगार को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 135ख के तहत सवेतन अवकाश प्रदान किए जाने की स्वीकृति राज्यपाल ने प्रदान की है। जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बिहार के चुनाव को देखते हुए जिले के सभी निजी व सार्वजनिक प्रतिष्ठानों, कारखानों, दुकानों के प्रबंधक, प्रोपराइटरों को अवगत कराया है कि यदि उनके अधीनस्थ बिहार राज्य के कोई मतदाता नियोजित व कार्यरत हैं तो उन्हें मतदान दिवस को मतदान के लिए सवैतनिक अवकाश प्रदान किया जाए।