फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: संतों ने संस्कार परंपरा को किया मजबूत

Mon, 12 Oct 2026 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। देवाश्रम मठ में रविवार को ब्रह्मलीन स्वामी देवानंद गिरि की स्मृति में नौ दिवसीय नवान्ह समारोह शुरू हुआ। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी ने स्वामी देवानंद गिरि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया। उन्होंने कहा कि संतों ने शिक्षा और संस्कारों की परंपरा को मजबूत किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वामी देवानंद गिरि की शिक्षा और संस्कारों की परंपरा को स्वामी चंद्रशेखर और स्वामी भगवान गिरि ने आगे बढ़ाया।
अध्यक्षता पीठाधीश्वर स्वामी भगवान गिरि ने की। प्राचार्य डॉ. बीएन सिंह, प्रधानाचार्य गजेंद्र नाथ चौबे, पूर्व चेयरमैन श्रीराम सिंह, डॉ. योगेंद्रपति त्रिपाठी और अरुण कुमार पांडेय उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें