फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दरवाजे के पास शोर मचाने के विरोध पर अधेड़ को पीटकर मार डाला था, बोला बेटा-सब चाह रहे सुलह तो मैं क्या करूं

Mon, 04 Dec 2023 04:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

सुरौली थाना क्षेत्र के नकआपार गोसाई टोला निवासी 55 वर्षीय गोरख निषाद के दरवाजे के पास शनिवार को गांव के कुछ युवक पहुंचे और आपस में बातचीत के दौरान शोर मचाने लगे। गोरख का बेटा गोलू निषाद पिता की तबीयत खराब होने की बात कह शोर करने से मना किया। इस पर युवक गोलू की पिटाई करने लगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 दरवाजे के पास शोर मचाने का विरोध करने पर अधेड़ को पीटने और इस दौरान हुई उसकी मौत के मामले में सुलह-समझौता हो गया है। पोस्टमार्टम हाउस पर सिपाहियों की मौजूदगी में पहुंचे ग्राम प्रधान ने सुलह-समझौता कराया। इस दौरान अधेड़ के बेटे ने कहा कि पिता की मौत दुखद है।
विज्ञापन


पुलिस और गांव के लोग सिर्फ सुलह की बात कह रहे हैं, ऐसे में मैं क्या करू। मुझे भी तो गांव में ही रहना है। आरोपी पक्ष से आर्थिक मदद कराने का भी आश्वासन मृतक के बेटे को दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत होने की पुष्टि हुई है।

सुरौली थाना क्षेत्र के नकआपार गोसाई टोला निवासी 55 वर्षीय गोरख निषाद के दरवाजे के पास शनिवार को गांव के कुछ युवक पहुंचे और आपस में बातचीत के दौरान शोर मचाने लगे। गोरख का बेटा गोलू निषाद पिता की तबीयत खराब होने की बात कह शोर करने से मना किया। इस पर युवक गोलू की पिटाई करने लगे। बीच बचाव करने आए पिता की भी पिटाई की। कुछ देर बाद गोरख की मौत हो गई।
विज्ञापन


रविवार को पोस्टमार्टम हाउस पर सुरौली थाने के दो सिपाही और गांव के प्रधान ने कुछ लोगों की मौजूदगी में समझौता हुआ। गोलू ने बताया कि सब लोग समझौता की ही बात कह रहे हैं। आरोपी पक्ष से आर्थिक मदद कराने के लिए भी कह रहे हैं। इस बाबत सुरौली इंस्पेक्टर विनोद सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि हुई है। मृतक पहले से बीमार था। घर वाले तहरीर नहीं नहीं दिए हैं। सुलह समझौते की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें