फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दैवीय आपदा से बचाव के लिए आहुति दी

Tue, 24 Nov 2015 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
 दैवीय आपदा से क्षेत्र में हो रहे फसलों के नुकसान के रोकने के लिए तहसील  प्रशासन यज्ञ अनुष्ठान का सहारा ले रहा है। मंगलवार तहसील परिसर में स्थित हनुमान मंदिर पर अमीन संघ की ओर से भजन कीर्तन और यज्ञ आयोजन किया गया है। वैदिक मंत्रोचार के बीच हवन कुंड में अधिकारियों और कर्मचारियों ने आहुति दी।अमीन संघ की ओर से राजस्व वसूली का सत्र शुरू होने के पूर्व हर साल धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष ओलावृष्टि और सूखे के चपेट में आने से क्रमश: गेहूं और धान की फसल को भारी नुकसान हुआ है। दैवीय आपदा के कारण राजस्व वसूली में कमी की संभावना जताई जा रही है। अमीन संघ की ओर से क्षेत्र में संपन्नता के लिए हनुमान मंदिर पर अखंड रामायण और भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्वान आचार्यों ने मंत्रोचार कर क्षेत्र में सुख संवृद्धि और दैवीय आपदा से रक्षा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। अखंड रामायण की पूर्णाहुति के बाद हवन सामग्री से अग्निकुंड में आहुति दी गई।  धार्मिक अनुष्ठान में एसडीएम राकेश कुमार, नायब तहसीलदार डॉ संजीव कुमार दीक्षित, अमीन संघ के अध्यक्ष अरविंद तिवारी, रमणजी, राधेश्याम सिंह, राकेश श्रीवास्तव, भारतेंदु तिवारी,अशोक शुक्ला,तहसीलदार प्रसाद, नसीम, जयप्रकाश दूबे, राजेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें