फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सचिन ने लगाई सबसे लंबी छलांग

Tue, 14 Oct 2025 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी भाटपार रानी। नगर के बीआरडी इंटर कॉलेज के मैदान पर सोमवार को दो दिवसीय माध्यमिक विद्यालयों की तहसील स्तरीय एथलीट प्रतियोगित आरंभ हुई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन जीआईसी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रामकिंकर मिश्र ने फीता काटकर एवं ध्वजारोहणकर किया।धावक शमशाद ने मशाल लेकर मैदान का चक्कर लगाया। प्रतियोगिता में सीनियर बालक वर्ग 800 मीटर दौड़ में शमशाद ने बाजी मारी व द्वितीय अभय रहे। जूनियर वर्ग में विकास प्रथम और जुगनू द्वितीय रहे।
लंबी कूद में सीनियर बालक वर्ग में सचिन प्रथम व चंदन द्वितीय रहे। जूनियर वर्ग में चंदन प्रथम और अनूप द्वितीय स्थान पर रहे ।
इस दौरान प्रधानाचार्य भानु प्रताप सिंह ,विनय पांडेय ,बालमुकुंद, अर्चना श्रीवास्तव तथा कीड़ा प्रभारी विपिन बिहारी चंद्र यादव, जितेंद्र कुमार, अतुल तिवारी ,सत्यम मिश्रा, सुधांशु राय, शिव शंकर सरोज आदि मौजूद रहे। देर रात तक सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें