फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय की दुकान में की तोड़फोड़, शिकायत लेकर पहुंचे पीड़ित को परिवार समेत पुलिस ने हवालात में डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
चाय की दुकान में की तोड़फोड़, शिकायत लेकर पहुंचे पीड़ित को परिवार समेत पुलिस ने हवालात में डाला
विज्ञापन

सलेमपुर। तहसील गेट पर चाय की दुकान में रविवार दोपहर करीब तीन बजे लाठी-डंडे से लैस लोगों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर दुकानदार की पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के अन्य सदस्यों को भी घायल कर दिया। आरोप है कि पीड़ित कोतवाली पहुंचा तो पुलिस ने उसे ही हवालात में डाल दिया। उधर, दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का आरोप लगाया है।
बरहज थाना क्षेत्र के मोहांव गांव निवासी सुरेश प्रजापति नगर के वार्ड नंबर तीन में मकान बनवा कर रहते हैं। वह तहसील गेट पर तकरीबन पांच दशक से चाय की दुकान चलाते हैं। रविवार दोपहर वह अपनी दुकान पर बैठे थे। आरोप है कि इसी बीच एक बोलेरो व कई बाइक से लोग लाठी-डंडा लेकर पहुंचे और दुकान खाली करने बात कहने लगे। कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। एक पक्ष के विनोद प्रजापति, सुनीता पत्नी मनोज, रानी पत्नी विनोद प्रजापति एवं दूसरे पक्ष के दो लोगों को चोटें आई हैं। बीच बाजार हुई घटना का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल नवीन कुमार मिश्र ने बताया कि दुकान खाली कराने के लिए दोनों तरफ से विवाद हुआ है। दूसरे पक्ष का भी हाथ फ्रैक्चर हुआ है। किसी के तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें