फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातवीं बार चुनाव में उतरे सभाकुंवर, भाजपा ने घोषित किया प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
सातवीं बार चुनाव में उतरे सभाकुंवर, भाजपा ने घोषित किया प्रत्याशी
विज्ञापन

भाटपार रानी। भाजपा ने भाटपाररानी विधानसभा क्षेत्र से सभाकुंवर कुशवाहा को प्रत्याशी घोषित किया है। वह सातवीं बार विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। अब तक उन्हें सफलता हासिल नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

सभाकुंवर पहली बार वर्ष 1996 में निर्दल प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े। उसके बाद वर्ष 2002 में भाजपा और समता पार्टी के गठबंधन से चुनाव लड़े। वर्ष 2007 में वे बसपा में चले गए और करीब 47 हजार मत पाने केेेे बावजूद, सपा प्रत्याशी व पूर्व कामेश्वर उपाध्याय से चुनाव हार गए थे। वर्ष 2012 में फिर से बीएसपी से चुनाव लड़े और 44 हजार मत पाए। सपा से जीते कामेश्वर उपाध्याय के निधन के बाद वर्ष 2013 उपचुनाव में निर्दल चुनाव लड़े और 45 हजार मत पाए। वर्ष 2017 मे बीएसपी से चुनाव लड़े और 44 हजार मत पाकर तीसरे नंबर पर रहे। जबकि, दूसरे नंबर पर भाजपा प्रत्याशी जयनाथ कुशवाहा को 50,265 मत मिले थे। सपा के आशुतोष उपाध्याय 61,862 मत पाकर चुनाव जीत गए थे। अब देखना है कि इस बार जीत का सेहरा किस के सिर पर बंधता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें