फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ परेशानी, सर्जरी में हो-हल्ला

Thu, 13 Jun 2024 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भीषण गर्मी से मरीज और तीमारदार रहे परेशान, पसीने से हुए तर-बतर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में भीड़ के चलते व्यवस्था पर असर पड़ रहा है। भीषण गर्मी में मरीजों को पर्ची से लेकर ओपीडी में एक से डेढ़ घंटे इंतजार करना पड़ा। कुछ जगह बिना नंबर के अंदर जाने को लेकर हो-हल्ला मचा।
भीषण गर्मी का लोगों के स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ रहा है। लोग बीमार हो रहे हैं। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या बढ़ी है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा बिहार प्रांत के सीमावर्ती गांवों के लोग आ रहे हैं। तेज धूप होने के कारण लोग सुबह ही पहुंच रहे हैं। बुधवार को अस्पताल खुलने पर काफी संख्या में मरीज पहुंचे। आठ बजे से ही रजिस्ट्रेशन के लिए लंबी लाइन लग गई। यह दोपहर करीब 12 बजे तक रही। इलाज कराने के लिए 2035 लोगों ने पर्ची। इसके अलावा करीब 1200 से अधिक पुराने मरीज भी पहुंचे थे। पर्ची लेने के बाद लोग मरीज ओपीडी में पहुंचे और कतार लगनी शुरू हो गई। मेडिसिन विभाग के दोनों कक्षों में 12:30 बजे तक लाइन रही। सुरक्षा कर्मी भीड़ को सहेजने में लगे रहे। डॉ. सराजुद्दीन, डॉ. गौरव, डॉ. सरफराज ने करीब 350 से अधिक मरीजों का इलाज किया। इसमें बुखार, उल्टी, घबराहट, बेचैनी, पेट दर्द के करीब 160 से अधिक मरीज रहे।
विज्ञापन

चर्म रोग में डॉ. सुधा ने 120, चेस्ट व टीबी में डॉ. अनुराग शुक्ला, डॉ. ज्योति सिंह ने 100 से अधिक, मानसिक रोग विभाग में 82, कम्युनिटी मेडिसिन में 51 मरीजों का इलाज किया गया।
सर्जरी में लंबी कतार रही। डॉ. तारिह ने 120 मरीजों का इलाज किया। दोपहर बाद करीब 12.25 बजे एक मरीज बिना नंबर के अंदर जाने लगी। सुरक्षा कर्मी के रोकने पर उलझ गई। लाइन में खड़े लोग हो-हल्ला करने लगे। किसी तरह समझा कर शांत कराया गया। ईएनटी में डॉ. प्रदीप गुप्ता, डॉ. भानु प्रकाश सिंह ने 163, नेत्र विभाग में डॉ. अदिती, डॉ. दयानंद, डॉ. तरुन ने 280 मरीजों का इलाज किया। हड्डी रोग में डॉ. गौरव सिंह, डॉ. प्रदीप, डॉ. हर्षित ने 434 मरीजों का इलाज किया। यहां भी बगल से जाने रहे एक मरीज को लेकर हो-हल्ला हुआ। हालांकि दोपहर बाद 1:30 बजे तक ओपीडी में मरीजों की संख्या काफी कम रही। गर्मी के चलते मरीज और तीमारदार परेशान रहे।

मोबाइल से फोटो खींच कर दी गई एक्स-रे रिपोर्ट
मेडिकल कॉलेज में फिल्म समाप्त होने के कारण लोगाें को एंड्रायड मोबाइल पर फोटो खींच कर रिपोर्ट दी गई। इससे मरीजों को परेशानी हुई। जिनके पास छोटा मोबाइल था उन्हें लौटना पड़ा। अस्पताल में ओपीडी में पोर्टेबल मशीन और डिजिटल मशीन से एक्स-रे की सुविधा है। बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे फिल्म समाप्त हो गई। इसके बाद करीब 50 मरीजों को एंड्रायड मोबाइल पर फोटो खींच कर रिपोर्ट दी गई। करीब 1:30 बजे फिल्म आने के बाद मरीजों की दी गई, जबकि ओपीडी में एक्स-रे के बाद फिल्म नहीं दी गई। डिजिटल एक्स-रे सेंटर पर मंगलवार को दोपहर बाद फिल्म समाप्त हो गई थी, लेकिन बुधवार की सुबह किसी तरह व्यवस्था कर काम चलाया गया। वहीं, डिजिटल एक्स-रे सेंटर में वर्षों से खराब एसी के मरम्मत का कार्य शुरू किया गया।
विज्ञापन

कोट
गर्मी होने के कारण अस्पताल में सुबह से भीड़ हो रही है। सभी मरीजों को इलाज, जांच, दवा सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। लोगों को व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग करने की जरूरत है। एक्स-रे फिल्म मंगाई गई है। फिल्म की कमी न हो इसके लिए प्रक्रिया की जा रही है।
-डॉ. एचके मिश्रा, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें