फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: राष्ट्रीय तैराकी स्पर्धा में रुद्रपुर के अंशुल ने जीता सिल्वर

Thu, 24 Aug 2023 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
देवरिया के अंशूल ने जीता तैराकी प्रतियोगिता में सिल्वर।
विज्ञापन
रुद्रपुर। पकड़ी बाजार क्षेत्र के फतेहपुर टोला के बैरिया का रहने वाला एक युवक नदी, नाले में तैरकर अब तरणताल में ताल ठोकने लगा है। उसने उड़ीसा के भुवनेश्वर में आयोजित 49वीं जूनियर नेशनल एक्वाटिक चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर देवरिया जिले का नाम रोशन किया है। अंशुल ने भुवनेश्वर में 16 से 20 अगस्त तक आयोजित 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक रेस 32.35 सेकेंड में पूरी कर दूसरा स्थान अर्जित किया।
विज्ञापन

फतेहपुर बैरिया टोला निवासी कृषक जितेंद्र निषाद के पुत्र अंशुल कुमार निषाद बेंगलुरु में हास्टल में रह कर तैराकी का प्रशिक्षण ले रहे हैं। 10वीं के इस छात्र ने 14 वर्ष की अवस्था में ही तैराकी में मुकाम हासिल करना शुरू कर दिया है। पहले गांव के नदी में तैराकी की शुरुआती तैयारी की। अब राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में कमाल किया है। उनकी इस सफलता से उनके गांव फत्तेपुर में खुशी का माहौल है। घर वालों ने बेटे की उपलब्धि पर मिठाई बांट कर खुशियों का इजहार किया। उन्होंने आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करने की कामना की। उनकी उपलब्धि पर बधाई देने वालों में पूर्व ग्राम प्रधान गोविंद निषाद, मुकेश, विपिन जायसवाल, मुशर्रफ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें