फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रुद्रपुर के युवक की सूरत में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ओवरब्रिज के नीचे संदिग्ध हालत में मिला शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
एकौना। क्षेत्र के सचौली पटवनिया गांव के रहने वाले एक युवक की गुजरात प्रांत के सूरत जिले में मौत हो गई। शनिवार की सुबह उसका शव एक ओवरब्रिज के नीचे मिला। वह एक ठेकेदार के पास रहकर मजदूरी का काम करता था। युवक के मरने की खबर गांव आते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

गांव के छविलाल पासवान के पांच बेटों में तीसरे नंबर का बेटा जय पासवान 28 वर्ष एक साल से सूरज शहर में रहता था। वह पेंट पालिश का काम करता था। परिजनों के अनुसार बृहस्पतिवार को उससे मोबाइल पर बात हुई थी। उसके साथ काम करने वालों ने बताया कि वह दो दिन से संदिग्ध हालत में गायब चल रहा था। सूरज जिले में ही बरछा रोड पर एक स्कूल के किनारे ओवरब्रिज के नीचे उसका शव मिला। शरीर के पिछले हिस्से में मामूली चोट के निशान बताए जा रहे। स्थानीय पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने को भेज दिया। युवक की अभी शादी नहीं हुई थी। उसके मौत की खबर ने बुजुर्ग मां अनीता और पिता छविलाल को झकझोर कर रख दिया। परिवार के लोग मौत के कारण पर कुछ भी स्पष्ट नहीं बता पा रहे। परिजन शव के इंतजार में है। मौत की खबर पर उनके दरवाजे पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें