रामपुर कारखाना। स्थानीय थाना क्षेत्र के नीबी बरवा गांव के रहने वाले शंकर यादव ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि उसकी धान की रोपाई एक दिन पहले हो गई थी। उसके बाद गांव के एक व्यक्ति की धान की रोपाई बगल में हो रही थी। मैंने कहा कि मेरा धान का पौधा नुकसान होगा। इसकी रोपाई करा दीजिएगा। इसी बात पर लोग मुझे गाली देते हुए मारपीट कर घायल कर दिए। मामले में पुलिस ने मिथिलेश यादव, प्रभावती तथा रामायण यादव के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है। संवाद