फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रुद्रपुर के शख्स की दुबई में मौत

Sat, 15 Feb 2025 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। नगर के लाला टोली वार्ड निवासी एक शख्स की दुबई में शुक्रवार की सुबह मौत हो गई। वह करीब तीन साल से दुबई में थे। उनके मौत की खबर आते ही मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। वह बिटिया की शादी करने के बाद तीन साल पहले कमाने गए थे। वार्ड निवासी इकरारुल हक 55 वर्ष दुबई में एक कपड़ा कंपनी में कढ़ाई करते थे। परिजनों के अनुसार बृहस्पतिवार की रात में उनके सीने में दर्द हुआ। साथ में काम करने वाले लोग लेकर उन्हे अस्पताल ले गए। कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। घर पर उनके मौत की सूचना सुबह आई। लोग शब ए बारात मनाने में जुटे थे कि मौत की सूचना ने झकझोर कर रख दिया। उनकी मरने की खबर सुनकर लोगों की भीड़ जुट गई। पत्नी नाजमा खातून बेजार होकर रोने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें