फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छह करोड़ रुपये होगा रुद्रपुर-मदनपुर का मार्ग का नवीनीकरण

Sun, 28 May 2023 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
पिड़रा पुल के एप्रोच पर हो रहे कटान का निरीक्षण करते विधायक जयप्रकाश निषाद व लोक निर्माण विभाग क
विज्ञापन
रुद्रपुर (देवरिया)। शनिवार को विधायक जयप्रकाश निषाद ने बाढ़ खंड और पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता के साथ पिड़रा पुल पर हो रहे कटान का निरीक्षण किए। उन्होंने पुल से बड़ी गाड़ियों का आवागमन बहाल करने का निर्देश दिया। सिंचाई विभाग के अभियंता से बोल्डर पिचिंग के लिए संसोधित आगणन बनाने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रुद्रपुर से मदनपुर होकर कपरवार घाट तक जाने वाली टू लेन सड़क का दिन जल्द बहुरने वाला है। इस मार्ग के नवीनीकरण और विशेष मरम्मत के लिए छह करोड़ रुपये की परियोजना स्वीकृत होनी वाली है। लोक निर्माण मंत्री से बात हो गई है। इस माह यह परियोजना स्वीकृत हो जाएगी। पिड़रा पुल पर एप्रोच कटने से पिड़रा गांव के कटान के खतरे के मद्देनजर पीडब्लूडी के आगणन की फाइल पर शासन ने संशोधित आगणन मांगा है। पिड़रा पुल एप्रोच मार्ग की सुरक्षा और बोल्डर पीचिंग के लिए करीब सात करोड़ की परियोजना भेजी गई थी। प्रमुख सचिव ने यहां सिंचाई विभाग से कार्य का आंकलन कर संशोधित आगणन की मांग की है। सिंचाई विभाग दो दिन में परियोजना का संशोधित एस्टीमेट बनाकर शासन में भेजेेगा। बरसात के पहले पुल से आवागमन बहाल करने के लिए कार्य हो रहा है। नदीं की धारा को मोड़ने के लिए पोकलैंड से खुदाई शुरू कर दी गई है। किसी भी हाल में आवगमन बहाल रहेगा। कहा की बाढ़ प्रभावित गोर्रा और राप्ती नदी पर बने तटबंधों के उच्चीकरण और चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। दोआबा और कछार में करीब 60 किलोमीटर बांध पर तेजी से चौड़ीकरण और उच्चीकरण कराया जा रहा है। बरसात से पहले भगड़ा नाले और नरायनपुर नगवा के बीच कटारी नाला पुल का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। उन्होंने दोनों पुलों के निर्माण कार्य में तेजी लाने का पीडब्लूडी के एक्सइएन को निर्देश दिए। इस अवसर पर पीडब्लूडी के एक्सईएन आरके सिंह, एई बीबी सिंह, जेई सुधांशु, सिचाई विभाग के एक्सईएन नरेंद्र जाड़िया, संगमधर दूबे, राजीव गुप्ता, रामसंतोष शुक्ला, तेजप्रताप गुप्त, धीरज तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें