रुद्रपुर। दिवाली का त्योहार सोमवार को नगर सहित क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान गली से लेकर चौराहे तक जगमग झालर और दीपक की रोशनी से शहर नहा उठे। लोगों ने पटाखे फोड़कर दिवाली मनाई।
व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों में लक्ष्मी-गणेश की विधिवत पूजन अर्चन किया। वहीं शाम होते ही घरों में लोग आकर्षक रंगोली बनाकर पूजन किया। इस दौरान घंट और शंख बजाकर लक्ष्मी की आराधना की। इसके बाद लोग पटाखे छोड़ने में उत्साहित दिखे। नगर में सतासी राजमहल, पौराणिक तीर्थ स्थल दुग्धेश्वर नाथ मंदिर सहित सरकारी भवनों को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया। देर रात तक पटाखों को आवाज गूंजती रही।