फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: विकास के नए आयाम पर पहुंच रहा रुद्रपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक ने विकास कार्यों का पेश किया ब्योरा
विज्ञापन

सड़क, बिजली और शिक्षा में हुआ सुधार
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक जयप्रकाश निषाद ने शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का ब्योरा पेश किया। उन्होंने कहा कि विकास के नए आयाम पर रुद्रपुर को स्थापित किया गया है। शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य और बिजली आपूर्ति के मामले में सुदृढ़ कर नए विकास कार्यों का खाका बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने तहसील परिसर स्थित डाकबंगला पर प्रेसवार्ता में कहा कि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की दुर्व्यवस्था को देखते हुए छह नए बिजली स्टेशन बनाए गए। बाढ़ प्रभावित इलाकों में बंधों का उच्चीकरण कराया गया। क्षेत्र के सबसे लंबे तिघरा मराछी बांध का चौड़ीकरण हुआ। गोर्रा और राप्ती नदी तट पर पायलट प्रोजेक्ट से कार्य करा कर दोआबा और कछार को सुरक्षित किया गया। छोटी नदियों पर पुल बना कर आवागमन को सुगम बनाने का प्रयास किया गया है। केंद्र सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए विधायक ने कहा कि देश में सनातन धर्म के हित में भाजपा काम किया गया है। दशकों से विवादित अयोध्या के मामले को सुलझा कर नए मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। प्रदेश से लेकर देश में नए मेडिकल कॉलेज खुलने से लोगों को सस्ते दर पर इलाज मिल रहा है। गंभीर रोगों में लोगों को आसानी से इलाज मिल रहा है। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए ग्रामीण स्तर पर उन्हें समूह से जोड़कर स्वावलंबी बनाया जा रहा है। किसानों की आयु दोगुनी होने से उनके परिवार में खुशहाली है। भाजपा के जनाधार को देख सभी विपक्षी एक मंच पर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें