फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर में पांच दिन से बिजली आपूर्ति ठप

Wed, 05 Oct 2016 11:01 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
Power cut leads 21 die in Hyderabad govt hospital as staff blame - फोटो : demo
विज्ञापन
रुद्रपुर। नगर में पांच दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। खजुहा चौराहे पर तार टूटने से बाधित आपूर्ति को लेकर हाहाकार मचा है। तीन दिनों में तार बदल कर ट्रांसफॉर्मर से जोड़ते ही मंगलवार रात को जल गया। बिजली के बिना साइबर कैफे और बैंकों में कार्य प्रभावित हो रहा है। उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। नगर में लगे तार और पोल 40 वर्ष पुराने हैं।
विज्ञापन



तार जर्जर हो गए हैं। बिजली विभाग पोल और तार बदलने के बजाए उन्हें जोड़कर काम चला रहा है। बिजली आने पर तार टूटने और फाल्ट की समस्या आम हो गई है। यहां रोज किसी न किसी मोहल्ले में जर्जर तारों के टूटने से आपूर्ति बाधित रहती है। तारों को बदलने में न विभाग दिलचस्पी दिखा रहा, न तो जनप्रतिनिधियों की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। लचर आपूर्ति व्यवस्था से लोगों में गुस्सा है। चार दिन पहले खजुहा चौराहे से मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते पर तार जलने लगा। करीब 50 मीटर तार टूट गया। विभाग को तार बदलने में तीन दिन लग गए।


मंगलवार रात नए तार से ट्रांसफॉर्मर को जोड़ते ही 400 केबी का ट्रांसफॉर्मर जल गया। खजुहा चौराहे के रहने वाले बलराम यादव, सुनील वर्मा, राधाकृष्ण वर्मा, फिरोज अली, सुनील मोदनवाल, कर्मचंद गांधी, जितेंद्र वर्मा, उमाशंकर विश्वकर्मा ने कहा कि 24 घंटे के अंदर ट्रांसफॉर्मर बदल कर आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो सड़क जाम कर प्रदर्शन किया जाएगा। अवर अभियंता वेदप्रकाश यादव ने कहा कि ट्रांसफॉर्मर बदल कर रात में आपूर्ति बहाल करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें