फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एसपी से मिली रूबी, कहा-साजिश कर रहे साथी किन्नर

Sat, 18 Jan 2025 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। स्थानीय थाना क्षेत्र की रहने वाली रूबी किन्नर ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर धमकी के मामले में खुद को निर्दोष बताया है। उसने अपने खिलाफ दूसरे किन्नर साथियों द्वारा साजिश रचने का आरोप लगाया है। उसने कहा कि उसे परेशान करने की नियत से इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। रूबी ने इसकी जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर को दिए गए शिकायती पत्र में रूबी का कहना है कि मैं शुभ कार्य में बधाई गीत गाने का कार्य करती हूं। इसी दौरान काजल की हत्या कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा कर दी गई थी और मुकदमे में मुझे फंसा दिया गया। मेरा नाम कहीं भी प्राथमिक रिपोर्ट में नहीं है। रूबी ने आरोप लगाया कि हम लोगों के टीम के ही बीरबल निषाद उर्फ सुंदरी, राकेश गुप्ता उर्फ हसीना, स्वीटी, टीना, माला, रुबीना यह लोग फर्जी किन्नर बनकर मांगते हैं। यह सभी पुरुष हैं। साजिश के तहत मेरी गद्दी को हड़पना चाहते हैं। मेरे ऊपर झूठा आरोप लगाते हैं। डुमरी में मेरे गुरु सूर्यमुखी की समाधि थी। जिस पर ताला बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें