फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आरएसएस ने निकाली अयोध्या धाम अक्षत निमंत्रण शोभा यात्रा

Fri, 22 Dec 2023 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
आरएसएस की शोभा यात्रा 
विज्ञापन
-जगह-जगह पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत
विज्ञापन

सलेमपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने डाक बंगला प्रांगण से शुक्रवार को कलश शोभा यात्रा निकाली। शोभा यात्रा का नेतृत्व संपर्क प्रमुख नित्यानंद राय ने किया। श्रीरामचंद्र की फोटो और फुलमालाओं व भगवा ध्वज से सुसज्जित वाहन रथ अयोध्या धाम से आए निमंत्रण अक्षत कलश के साथ चल रहा था। रथ के पीछे रामभक्तों की भीड़ श्रीराम का जयकारा लगाते चल रही थी।
यात्रा डाकबंगला से मुख्य मार्ग होते हुए कोतवाली, बस स्टैंड, गाँधी चौक, रैलवे स्टेशन कैंपस से घूमकर पुनः डाकबंगला में वापस आकर समाप्त हो गई। इस कलश यात्रा का कोतवाली के पास सोहनाग रोड चौराहा पर विद्यासागर बरनवाल ने परिवार सहित पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। वहीं भाजपा नेता अशोक पांडेय व जयनाथ कुशवाहा गुडन ने बस स्टैंड पर व भाजपा नेता व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमरेश सिंह बबलू ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। गांधी चौक पर बबलू शर्मा आदि राम भक्तों ने फूल वर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलश यात्रा में नगर संचालक दीन दयाल मिश्र, नगर कार्यवाहक दुर्गेश गुप्ता, जिला प्रचारक अखिलेश्वर, जिला कार्यवाह करुणेश सिंह, जिला संचालक वेद प्रकाश दुबे, कृष्णा जायसवाल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें