फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ग्राहक सेवा केंद्र से 1.70 लाख की चोरी

Tue, 11 Nov 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। क्षेत्र के परसियां देवार में ग्राहक सेवा केंद्र में बगल के कमरे की खिड़की तोड़कर घुसे चोरों ने करीब एक लाख 70 हजार रुपये उड़ा लिए। सुबह जानकारी होने पर खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

सरयू नदी पार दियारा क्षेत्र के परसियां देवार में प्रशांत उर्फ रोहित पांडेय ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। लोगों के अनुसार वह रविवार की शाम दुकान बंदकर घर चले गए। सोमवार की सुबह दुकान खोले तो अंदर का नजारा देख दंग रह गए। बताया जा रहा है कि चोर बगल के कमरे में लगा ताला तोड़कर खिड़की के रास्ते दुकान में घुस गए। ग्राहक सेवा केंद्र पर चाेरी की घटना की जानकारी होने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मौर्य ने बताया कि जानकारी होने पर पुलिस गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें