फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ग्राहक सेवा केंद्र का कैश काउंटर तोड़कर 1.18 लाख रुपये चोरी, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। सेखौना चौराहे पर शनिवार रात बदमाशों ने पूर्वांचल बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र को निशाना बनाया। छत के रास्ते अंदर घुसे चोर कैश काउंटर तोड़कर उसमें रखे 1.18 लाख रुपये चुरा ले गए। रविवार सुबह घटना की जानकारी होने पर संचालक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की रकम बरामद कर ली है। वहीं, तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। महुआडीह थाना क्षेत्र के सेखौना गांव निवासी दिनेश्वर कुमार गोंड़ अपने मकान में उत्तर प्रदेश पूर्वांचल बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। शनिवार शाम वह केंद्र बंद कर घर चले गए। रात करीब 10:50 बजे बदमाश मकान के पीछे से बाउंड्री फांदकर छत के रास्ते नीचे उतरे। इसके बाद केंद्र के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए और कैश काउंटर तोड़कर उसमें रखे 1.18 लाख रुपये लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

रविवार सुबह दिनेश्वर केंद्र पहुंचे तो अंदर कैश काउंटर टूटा देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो उसमें एक व्यक्ति रात 10:50 बजे चोरी करते दिखाई दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी और नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने इजरही गांव निवासी मकसूद (22) के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी की रकम भी बरामद कर ली गई है। पुलिस अन्य संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। इंस्पेक्टर अमित कुमार राय ने बताया कि सीएसपी में चोरी के मामले में मकसूद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें