फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रूट डायवर्जन से टैंकर चालकों की बढ़ी सांसत

Wed, 17 Jan 2024 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या में कार्यक्रम के चलते गोरखपुर जाने वाले बड़े वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया
विज्ञापन

10 किलोमीटर अधिक का चक्कर लगाकर बैतालपुर डिपो पहुंच रहे हैं तेल के टैंकर

देवरिया। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम के चलते गोरखपुर जाने वाले बड़े वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। रामपुर कारखाना, पथरदेवा, तरकुलवा, बघौचघाट समेत कुशीनगर जिले के पेट्रोल पंप को बैतालपुर डिपो से आपूर्ति की जाती है।
रुट डायवर्जन के चलते रामपुर कारखाना के डुमरी चौराहे पर पुलिसकर्मियों को तैनात कर पांडेय चक रोड से होकर बैतालपुर जाने से मना कर दिया है। इसके चलते टैंकर चालकों को 10 किलोमीटर अधिक का चक्कर लगाना पड़ रहा है। पहले टैंकर चालक डुमरी पांडे चक रोड होते हुए बैतालपुर डिपो पर 10 किलोमीटर दूरी तय कर पहुंच जाते थे, लेकिन अब रुट डायवर्जन के चलते उन्हें देवरिया शहर से होते हुए बैतालपुर डिपो जाना पड़ा है। इससे उन्हें लगभग 10 किलोमीटर की दूरी अधिक तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे अधिक दिक्कत डुमरी और पांडेय चक होते हुए हाटा या पुरवा चौराहे पर जाने वाले बड़े वाहनों को हो रही है। उन्हें भी देवरिया शहर से होकर जाना पड़ रहा है। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के चलते अधिकारियों के निर्देशानुसार रूट डायवर्ट किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें