फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Wed, 17 Jan 2024 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
चनुकी । थाना क्षेत्र के एक गांव मकर संक्रांति के दिन हुई मारपीट में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। रविवार लार थाना क्षेत्र के खरवनिया मलहपुरवा गांव निवासी पूनम देवी ने लार पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि 14 जनवरी को पट्टीदार हमारे दरवाजे पर लाठी डंडा लेकर आए व भद्दी भद्दी गाली दिए। मना करने पर मुझे व ननद को लात घुसा लाठी डंडा से बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिए। इस घटना में दाहिना हाथ कट गया है । इसके बाद जान माल की धमकी दिए। पुलिस ने मामले में लीलावती देवी,रामायन साहनी, गायत्री देवी,महंथ साहनी के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्रभारी एसओ कपिल देव चौधरी ने बताया कि केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है ।
विज्ञापन







तीन लोगों पर मारपीट का केस दर्ज



चनुकी । पांच दिन पहले हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है ।

लार थाना क्षेत्र के नेमा गांव निवासी रिंकू देवी ने लार पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 12 जनवरी को दिन में 10 बजे हमारे पटीदार लाठी डंडा लेकर गाली देते हुए मारपीट कर घायल कर दिए। पुलिस ने रिंकू देवी के तहरीर पर नीतिश सिंह पुत्र रविंद्र सिंह के विरुद्ध मारपीट का केस दर्ज किया है। वहीं पुलिस ने दूसरे पक्ष के नीतीश सिंह की तहरीर पर सत्रजीत सिंह व रिंकू देवी के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें