फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भंडा खोलने के साथ ही गिरी निर्माणाधीन शवदाह गृह का छत

Sun, 12 May 2024 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। विकास खंड के कैथवलिया गांव में निर्माणाधीन शवदाह गृह की छत शनिवार की शाम को भंडा खोलने के साथ ही गिर पड़ी। बीडीओ ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है। तरकुलवा ब्लॉक के कैथवलिया गांव में छोटी गंडक नदी के तट पर शासन की ओर से लगभग 24 लाख की लागत से शवदाह गृह का निर्माण कराया जा रहा है। छत गिरने के दौरान मजदूरों ने भाग कर जान बचाई। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि छत गिरने से दो मजदूरों को चोटें आई हैं। इस बाबत खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार दूबे ने बताया कि निर्माणाधीन शवदाह गृह का छत गिरने की सूचना मिली है। कल मैं खुद जेई के साथ मौके पर जाकर इसकी जांच कराऊंगा। निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें