फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रोहित और काजल ने जीती क्रॉस कंट्री रेस

Wed, 28 Jan 2026 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला खेल कार्यालय देवरिया की ओर से क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालक वर्ग में रोहित और बालिका वर्ग में काजल पासवान ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम परिसर में आयोजित की गई, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राम शंकर तथा क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर किया। इससे पहले सुबह 8:30 बजे जिला खेल कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया गया। बालक वर्ग के लिए पांच किलोमीटर और बालिका वर्ग के लिए तीन किलोमीटर की दौड़ आयोजित की गई, जिसमें बालक वर्ग के 75 और बालिका वर्ग की 65 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
बालक वर्ग में रोहित प्रथम, राजन गुप्ता द्वितीय और राजेश निषाद तृतीय स्थान पर रहे। वहीं सतवीर प्रसाद, सौरभ यादव और रितेश निगम ने क्रमशः चौथा, पांचवां और छठा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में काजल पासवान प्रथम, आंचल निषाद द्वितीय और पूजा पांडेय तृतीय स्थान पर रहीं। इसके अलावा ज्योति सिंह, रोशनी निषाद और अर्पिता सिंह चौहान ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सफल खिलाड़ियों को क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर स्टेडियम के प्रशिक्षक विश्वजीत यादव, पूजा सिंह, गिरिश सिंह, दिवाकर माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें