फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ाई गई सख्ती, खरोह में रोके गए 200 लोग

विज्ञापन
देवरिया के पुरवा चौराहे पर पुलिस ने सख्त कदम उठाया तो सन्नाटा नजर आया। - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
बढ़ाई सख्ती, खरोह में रोके गए 200 लोग
विज्ञापन

देवरिया। लॉक डाउन का पूरा पालन कराने के लिए प्रशासन ने सख्ती और बढ़ा दी है। दूसरे राज्यों से आएं तकरीबन चार हजार लोगों को कैंपों में रोक दिया गया है। इन्हें न तो जाने दिया जा रहा है और न ही अन्य जिलों से लोगों को आने ही दिया जा रहा है। हाइवे पकड़कर मंगलवार की सुबह आने लोगों में कोई तीन दिन से भूखा था तो किसी के पैरों में छालें पड़े हुए थे। सीमाएं सील होने के बाद उन्हें घर पहुंच जाने की उम्मीद भी समाप्त हो गई थीं। बावजूद वह हर हाल में घर पहुंचने के लिए बेताब दिखें। ऐसे 200 लोगों को खरोह के पास ही रोक दिया गया। डीएम अमित किशोर एवं एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने मंगलवार को बघौचघाट इलाके में कैंपों का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश दिया।
विज्ञापन

सीमाएं सील होने के बाद पुलिस ने बिहार सीमा पर मेहरौना, करौदी, सलेमपुर, गौरीबाजार, भेंगारी बाजार, रामपुर बुजुर्ग, कपरवार, भागलपुर सहित 18 स्थानों पर बैरियर लगाएं हैं। पिछले तीन दिनों से गोरखपुर की तरफ से आने वालों की कतार टूट नहीं रही है। सुबह में भी सैकड़ों की संख्या में लोग पैदल पहुंचे। उन्हें जब रुकने के लिए कहा गया तो कोई न कोई बहाना बनाकर अधिकतर लोग अधर-उधर हो गए लेकिन 200 लोगों को रोक कर इन्हें क्वारंटीन कराया गया। लंगड़ी चौराहा और आसपास के पांच स्कूलों पर 166 लोग ठहरें हैं। चार दिनों के अंतराल में जिले में तकरीबन 11 हजार लोग आ चुकें है। इसमें आधे लोग बिहार चले गए। बाकी जिले के विभिन्न गांवों में अपने घर एवं कैंपों में शरण लिए हैं। बघौचघाट प्रतिनिधि के अनुसार डीएम, एसपी मेहांहरहंगपुर गांव पहुंचे जहां व्यवस्था देखी। इसके बाद बेलम्हा बाजार, मदरसा सबिलुस्लाम, बेलम्हा बाजार, रामपुर महुआबारी में ठहरे लोगों के बारे में जानकारी प्राप्त कर उन्हें क्वारंटीन कराएं जाने का निर्देश दिया। एसपी ने बताया कि बाहर से जिले में आने वाले तकरीबन साढ़े तीन हजार लोगों को कैंपों में ठहराया गया है। बार्डर की सीमाएं सील कर दी गई हैं। न तो कोई आ पाएगा और न ही जिले से बाहर जाने ही दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें