बनकटा/प्रतापपुर। यातायात की समस्या से जूझ रहे क्षेत्रीय लोगों को परिवहन विभाग ने राहत देते हुए प्रतापपुर से गोरखपुर के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू कर दी है। बुधवार को क्षेत्रीय विधायक सभा कुंवर कुशवाहा ने प्रतापपुर चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान हरी झंडी दिखाकर बस सेवा को रवाना किया। बता दें कि क्षेत्र में रोडवेज सुविधा नहीं होने से प्रतापपुर, हरेराम चौराहा, रतसिया, सिकटिया, बनकटा, सोहनपुर, अकटही बाजार आदि जगहों से जिला मुख्यालय और गोरखपुर जाने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ता था। अमर उजाला ने 11 जुलाई को इस समस्या को प्रकाशित किया था। इसके बाद परिवहन विभाग ने प्रतापपुर से जिला मुख्यालय होते हुए गोरखपुर तक रोडवेज बस सेवा शुरू कर दी है। कार्यक्रम मे क्षेत्रीय सहायक प्रबंधक कपिलदेव प्रसाद, देवरिया डिपो के स्टेशन इंचार्ज राकेश पति त्रिपाठी माैजूद रहे। संवाद