फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

88 करोड़ से बनेगी सलेमपुर क्षेत्र में ग्रामीण सड़क : सांसद

विज्ञापन
सलेमपुर के सांसद रवींद्र कुशवाहा। - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
88 करोड़ से बनेगी सलेमपुर क्षेत्र में ग्रामीण सड़क: सांसद
विज्ञापन

देवरिया। सलेमपुर के सांसद रवींद्र कुशवाहा ने बुधवार को डाक बंगला में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि लोकसभा क्षेत्र सलेमपुर में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से लगभग 88 करोड़ रुपये लागत से विभिन्न सड़कों का निर्माण होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लार चनुकी रामनगर से जगदीश होते हुए दोगारी राजमल तक लागत सात करोड़ 68 लाख से, लार पिपरा चौराहा से खरवनिया होते हुए डुमरी तक लागत 12 करोड़, लार रोड से रेवली नेमा होते हुए धरहरा तक लागत 12 करोड़ 16 लाख, बखरी बाजार से रतसिया तक लागत 9 करोड़ 89 लाख, घाटी से खैराट तक 5 करोड़ 79 की लागत, भटनी से भाटपार तक 16 करोड़ 96 लाख की लागत, सलेमपुर से चेरो तक 8 करोड़ 8 लाख की लागत, लार-भाटपार मार्ग पर किलोमीटर एक से परासी चकलाल तक लागत 6 करोड़ 67 लाख तथा सलेमपुर भाटपार मार्ग से बनकटा तक 8 करोड़ 15 लाख से सड़कों का निर्माण होगा। उन्होंने बताया कि सभी सड़कों की चौड़ाई साढ़े पांच मीटर होगी। इन सड़कों का टेंडर हो चुका है। निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें