फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार उपरिगामी पुल का इस्टीमेट शासन को भेजा

विज्ञापन
भटनी के ढाला नंबर 115 पर लगा जाम। संवाद - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
रेलवे क्रॉसिंग पर घंटों जाम से मिलेगी मुक्ति
विज्ञापन

देवरिया। रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले घंटों जाम से मुक्ति दिलाने के लिए जनपद में चार जगहों पर उपरिगामी पुल बनाने के लिए सेतु निगम ने खाका तैयार कर लिया है। सेतु निगम ने शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। जिले के दोनों सांसदों ने इसे अपनी कार्ययोजना में शामिल कर लिया है। शासन से इस्टीमेट की स्वीकृति मिलने के बाद इन जगहों के लिए धन आवंटित किया जाएगा। विभागीय सर्वे में सबसे अधिक उपरिगामी पुल की जरूरत भटनी के ढाला नंबर 115 पर है।
भटनी रेलवे स्टेशन के 115 नंबर रेलवे फाटक, भाटपाररानी के बेलपार, गौरीबाजार व सलेमपुर के धनौती ढाले पर रेल उपरिगामी सेतु निर्माण के लिए काफी दिनों से मांग की जा रही है। कई जन प्रतिनिधियों ने पहल की, लेकिन सफलता नहीं मिली। जबकि सर्वे में भटनी के 115 नंबर रेलवे ढाले पर ट्रैफिक वाल्यूम यूनिट (टीवीयू) 3.22 लाख व भाटपाररानी रेलवे स्टेशन के समपार संख्या 112 ए बेलपार ढाला पर 1.75 लाख है।
विज्ञापन

रेल उपरिगामी सेतु निर्माण के लिए एक लाख से अधिक टीवीयू होना चाहिए। दोनों जगहों पर टीवीयू का मानक पूरा हो रहा है। सेतु निगम ने भटनी में सेतु निर्माण के लिए करीब 42.08 करोड़ रुपये व भाटपाररानी के बेलपार में सेतु निर्माण के लिए 46.53 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा है। इसी तरह गौरीबाजार व सलेमपुर के धनौती ढाला पर उपरिगामी सेतु निर्माण के लिए भी इस्टीमेट शासन को भेजा गया है। माना जा रहा है कि इस बार उपरिगामी पुल को मंजूरी मिल जाएगी, क्योंकि दोनों सांसदों ने इसे अपनी कार्ययोजना में शामिल कर लिया है। शासन की मंजूरी के बाद पुल निर्माण शुरू होने से लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। इन जगहों पर रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के बाद वाहनों की लंबी कतार लग जाती है, जिससे बाजार में जाम लग जाता है।
विज्ञापन

शासन को इस्टीमेट बनाकर प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूरी मिलने के बाद आगे की कार्यवाही होगी। मानक के हिसाब से सबसे जरूरी उपरिगामी पुल भटनी रेलवे क्रॉसिंग पर है। -एसपी सिह, उप परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें