फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गांवों की बढ़ेंगी नजदीकियां, 42 करोड़ की लागत से बनेंगी सड़कें

विज्ञापन
बैकुंठपुर मीर देवरिया से गंभीरपुर संपर्क मार्ग जर्जर।संवाद
विज्ञापन
- विलेज इंटर कनेक्टिविटी योजना के तहत शासन ने विधानसभावार मांगा प्रस्ताव
विज्ञापन

- हर विधानसभा क्षेत्र से छह-छह करोड़ के प्रस्ताव तैयार करने में जुटा पीडब्लूडी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। गांवों की नजदीकियां बढ़ाने के लिए शासन ने पहल की है। ऐसे गांव जो पास होकर भी आवागमन के लिहाज से दूर हैं। उन्हें जोड़ने के लिए विलेज कनेक्टिविटी योजना के तहत नई सड़कें बनाई जाएंगी। शासन ने लोक निर्माण विभाग को विधानसभावार छह-छह करोड़ के प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया है। सभी प्रस्ताव स्थानीय विधायक की संस्तुति पर तैयार किए जा रहे हैं।
जिले में करीब दो सौ ऐसे गांव हैं जिनकी आपसी दूरी बेहद कम है, लेकिन इनका जुड़ाव भिन्न दिशाओं की सड़कों से है। लोगों को एक दूसरे गांव में जाने के लिए फेरी लगाना पड़ता है। खेती-बाड़ी का काम भी आसानी से नहीं हो पाता। इन गांवों को जोड़ने के लिए 42 करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया जाना है।
विज्ञापन

रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने कुशहरी पिच मार्ग से भीखमपुर, मेहरौना से बेलवनिया संपर्क मार्ग, शहबाजपुर पेट्रोल पंप के सामने से विशुनपुर भरथराय संपर्क मार्ग, बघड़ा से भैंसाडाबर संपर्क मार्ग, धोबी छपरा से बतरौली ढाले को जोड़ने के लिए संपर्क मार्ग, राउतपार पुल से खजुरी करौता, बैकुंठपुर देवरिया मीर मार्ग से गंभीरपुर संपर्क मार्ग के नव निर्माण समेत सात सड़कों का प्रस्ताव पीडब्लूडी को दिया है। अन्य विधानसभा क्षेत्रों से भी प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

-
कोट
विलेज इंटर कनेक्टिविटी योजना के तहत जिले भर से 42 करोड़ के प्रस्ताव तैयार कराए जा रहे हैं। प्रत्येक विधानसभा को छह-छह करोड़ की धनराशि आवंटित की जानी है। कुछ जगहों से प्रस्ताव आ भी गए हैं। जल्द ही इसे शासन को भेजा जाएगा। वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद सड़कों के निर्माण कराए जाएंगे।
- राजेश कुमार सिंह, एक्सईएन पीडब्लूडी प्रांतीय खंड।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें