रवि किशन के रोड शो में उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
भोजपुरी फिल्म स्टार रवि किशन रविवार को शहर में भाजपा के सदर विधानसभा के प्रत्याशी के पक्ष में रोड शो किया। लोगों ने जगह-जगह फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। फिल्मी कलाकार का एक झलक पाने के लिए युवा, महिलाएं जगह जगह पलकें बिछाएं हुईं थी।
फिल्म अभिनेता रवि किशन पुलिस लाइंस से दोपहर बाद लाल रंग के खुले जीप में सवार हुए। उनके साथ भाजपा प्रत्याशी सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता जीप में सवार थे। रोड में सैकड़ों की संख्या में बाइक और चार पहिया सवार कार्यकर्ता भी आगे-आगे चल रहे थे। रोड शो सिविल लाइन रोड, कचहरी चौराहा, पोस्टमार्ट, कोतवाली चौराहा, अमर ज्योति चौक होते हुए कसया ढाला दक्षिणी तिरहा, स्टेशन रोड होते हुए अबूबकर नगर, तहसील चौक, नगर पालिका, कोआपरेटिव चौराहा होते हुए सुभाष चौक पर समाप्त हुआ। रोड शो के दौरान जगह-जगह समर्थकों ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। फिल्म अभिनेता की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहे।