फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना क्षतिग्रस्त इंटरलॉकिंग सड़क को उखाड़ने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना क्षतिग्रस्त इंटरलॉकिंग सड़क को उखाड़ने का आरोप
विज्ञापन

हियुवा जिला मंत्री ने किया हंगामा, मामला बढ़ते देखकर ईओ ने कार्य रुकवाया
संवाद न्यूज एजेंसी
लार। मठ वार्ड में बिना क्षतिग्रस्त हुई सड़क का टेंडर पास कर नई सड़क निर्माण के लिए इंटरलॉकिंग उखड़वाने का आरोप लगाते हुए हियुवा जिला मंत्री अरुण कुमार सिंह गुड्डू ने निर्माण स्थल पर हंगामा खड़ा कर दिया। साथ ही मामले की शिकायत मुख्यमंत्री व डीएम को ट्वीट कर की है। जानकारी पर पहुंचे ईओ राजननाथ तिवारी ने उखाड़ी गई सड़क को ठीक करा निर्माण कार्य को बंद करा दिया।
पंद्रह वर्ष पूर्व नगर के मठ वार्ड स्थित सैनी मोहल्ला में इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण हुआ था। अरुण सिंह गुड्डू व मोहल्ले के लोगों के अनुसार सड़क अभी अच्छी स्थिति में है। इस रास्ते से लोग आसानी से आते-जाते हैं। जबकि इसी वार्ड की कई सड़कें जर्जर हो चुकी हैं, उन्हें नहीं बनवाया जा रहा है। नगर पंचायत ने बिना क्षतिग्रस्त हुई सड़क के आरसीसी निर्माण के लिए टेंडर पास कर दिया।
विज्ञापन

रविवार को ठेकेदार सड़क निर्माण के लिए मजदूरों के साथ पहुंच इंटरलॉकिंग उखड़वाने लगा। इसकी जानकारी पर पहुंचे हियुवा के जिला मंत्री अरुण सिंह गुड्डू खराब सड़कों का निर्माण नहीं कराने और अच्छी सड़क को उखड़वा कर सरकारी धन का बंदरबाट करने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। हंगामे का वीडियो वायरल होते ही ईओ राजनाथ तिवारी निर्माण स्थल पर पहुंचे और उखाड़ी गई सड़क को ठीक कराकर कार्य को बंद करा दिए। वहीं, सड़क के किनारे टूटी हुई नाली से पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर फैल रहा था। नाली को बनवा दिया गया है।
विज्ञापन

कोट
निर्माण कार्य को बंद करा दिया गया है। उखाड़ी गई इंटरलॉकिंग सड़क ठीक करा दी गई है। सड़क के किनारे से निकली नाली को भी सही कराया गया है। सड़क अभी अच्छी स्थिति में है। वार्ड की अन्य क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द बनवाया जाएगा।
-राजननाथ तिवारी, ईओ लार नगर पंचायत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें