फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हादसे रोकने के लिए दूर की जाएंगी सड़कों की खामियां

Wed, 25 Nov 2026 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिले में सड़क हादसों और इनमें होने वाली मौतों को कम करने के लिए यातायात पुलिस ने दुर्घटना बहुल मार्गों की खामियां चिह्नित करनी शुरू कर दी हैं। इसके लिए आठ थाना क्षेत्रों में बनाए गए क्रिटिकल कॉरिडोर का सर्वेक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को गौरी बाजार क्षेत्र में खरोह बॉर्डर से बैतालपुर तक करीब 10 से 12 किमी लंबे मार्ग का सर्वेक्षण कर इसकी शुरुआत की गई। यातायात पुलिस चिह्नित खामियों को दूर कराने के लिए संबंधित विभागों को पत्र भेजेगी।
इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में भी नए क्रिटिकल कॉरिडोर बनाए जाएंगे। सीओ यातायात सत्येंद्र राय ने यातायात उपनिरीक्षक और गौरीबाजार थानाध्यक्ष के साथ मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान जनवरी से अक्तूबर 2025 और जनवरी से अक्तूबर 2026 तक हुई सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों के आधार पर हादसे वाले स्थानों को चिह्नित किया गया।
विज्ञापन

टीम ने देखा कि किन स्थानों पर अधिक दुर्घटनाएं हुई हैं और उनकी संभावित वजह क्या है। सड़क पर प्रकाश व्यवस्था, रंबल स्ट्रिप और संकेतकों की जरूरत का आकलन किया गया। सर्वेक्षण के आधार पर बृहस्पतिवार को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को पत्र भेजकर खामियां दूर कराने के लिए सुझाव दिए जाएंगे।
पहले चरण में गौरीबाजार, रामपुर कारखाना, सदर कोतवाली, तरकुलवा और रुद्रपुर थाना क्षेत्रों में क्रिटिकल कॉरिडोर बनाए गए थे। दूसरे चरण में महुआडीह, सलेमपुर और लार को शामिल किया गया। इन सभी थाना क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाओं और इनमें हुई मौतों के आंकड़ों के आधार पर मार्गों का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें