बरियारपुर। शनिवार की रात आंधी-बारिश के कारण देवरिया-करौंदी मार्ग पर बरैठा और सरौरा गांव के बीच सड़क पर पेड़ गिर गया। इससे मार्ग बाधित हो गया और राहगीरों को आवागमन में परेशानी होने लगी। ग्रामीणों ने पेड़ की डालियां काटकर हटा दीं लेकिन उसका आधा हिस्सा अब भी सड़क पर पड़ा है। इससे सड़क संकरी हो गई है और वाहनों के आवागमन में दिक्कत हो रही है। रात में दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क से पेड़ का बचा हिस्सा हटाकर मार्ग को पूरी तरह साफ कराने के लिए जिम्मेदार विभाग को पहल करनी चाहिए। लोगों के अनुसार, अब तक वन विभाग की ओर से पेड़ हटाने की कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने जल्द पेड़ हटाकर मार्ग को सुचारु कराने की मांग की है। संवाद