फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 सड़कों और दो पंचायत भवनों का हुआ लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
11 सड़कों और दो पंचायत भवनों का हुआ लोकार्पण
विज्ञापन

देवरिया। ग्राम बांकी में सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने विकास खंड देवरिया सदर के अंतर्गत क्षेत्र पंचायत निधि से विभिन्न सड़कों, नालियों व दो पंचायत भवनों का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि विकास के कार्यों का दौर चल पड़ा है। उत्तर प्रदेश में सड़कों का निर्माण और जन कल्याणकारी योजनाओं के कार्यों का व्यापक स्तर पर कार्य हो रहे हैं। प्रदेश की योगी सरकार भय भूख व भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने में लगी हुई है। विकास के कार्यों में धन की कमी आड़े नहीं आएगी।
विशिष्ट अतिथि उपाध्यक्ष लाल बहादुर शास्त्री गन्ना किसान संस्थान नीरज शाही ने कहा कि प्रदेश में हर क्षेत्र में विकास का कीर्तिमान स्थापित हो रहा है। विशेषकर गांव की सड़कों का निर्माण हो या भवन का निर्माण हो, योगी सरकार ने अपना खजाना खोल दिया है। प्रत्येक गांव मजरे टोले विकास रूपी सड़क नाली खड़ंजा आदि से आच्छादित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए तमाम सहूलियतें भी दे रही है। अध्यक्षता कर रहे सदर ब्लाक प्रमुख पवन कुमार गुप्त पिंटू जायसवाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि क्षेत्र पंचायत के इतिहास में आज पहली बार इतने बड़े व्यापक पैमाने पर भवनों का लोकार्पण हो रहा है। उन्होंने कहा कि लोकार्पण के साथ-साथ हम गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजन यादव ने किया। इस मौके पर क्षेत्रीय पंचायत प्रकोष्ठ के सह संयोजक राजेश मिश्रा, गंगा शरण पांडेय, प्रदीप जायसवाल, महेंद्र यादव, बुद्धि राम चौहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य जगदीश यादव, विश्वजीत चौहान, अवधेश कुशवाहा, कपिल गौड़, मनोज चौहान, अमरजीत चौरसिया, जितेश पांडेय, अनिल कुमार श्रीवास्तव, धनवंत सिंह, रामविलास, विपिन यादव, अवधेश मणि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें