सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र के सोनहुला गांव के पास शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि साथ जा रहे युवक को हल्की चोटें आईं। मटियरा निवासी फूमती देवी पत्नी रामाशीष अपने देवर के बेटे शिबू के साथ सलेमपुर आ रही थीं। सोनाहुला के समीप पीछे से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात मोटरसाइकिल ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। हादसे में फूमती देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची 112 एम्बुलेंस ने दोनों घायलों को देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। टक्कर मारने के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया।